• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बाज़ारों में इस बार भी ईद की रौनक नदारद

Posted on: Mon, 10, May 2021 12:02 AM (IST)
बाज़ारों में इस बार भी ईद की रौनक नदारद

मऊ (सईदुज्जफर) ईद-उल-फितर को मुस्लिमों का सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। रमज़ान पूरे होने के बाद मनाई जाने वाली वाली ईद इस बार भी लॉकडाउन की वजह से फीकी ही रहेगी और बाज़ारों में इस बार भी ईद की रौनक नदारद है। घरों में रहकर ईद की नमाज़ अदा की जाएगी और त्योहार मनाया जाएगा।

सरकार की गाइडलाइन के अनुसार शहर की प्रमुख जामा मस्जिदों सहित सभी मस्जिदों और ईदगाहों में सिर्फ पांच लोग ही नमाज अदा कर सकेंगे। ईद को लेकर इस बार बाजारों में रौनक नहीं है। लॉकडाउन की वजह से बाजार बंद पड़े हैं। छूट के दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खोली जा रही हैं, जबकि हर वर्ष रमज़ान माह में देर रात तक बाजार गुलज़ार रहते थे। चांद रात पर तो पूरी रात बाजारों में रौनक रहती थी। ईदगाह में साल में दो बार ईद की नमाज़ होती है, लेकिन इस बार भी ईदगाह बंद ही रहेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।