• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Chandigarh

गटर में मिला नवजात का शव

Posted on: Wed, 05, Feb 2020 10:01 PM (IST)
गटर में मिला नवजात का शव

चंडीगढ़ः यहां मानवता को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। सेक्टर 56 में नवजात बच्ची का शव मिला है। कम्युनिटी सेंटर के पीछे चार मंजिला मकानों के करीब लगे गटर में शव मिला। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। मंगलवार सुबह 10 बजे नगर निगम के कर्मचारियों को सेक्टर 56 में सीवरेज गटर बंद होने की शिकायत आई थी। इसके बाद निगम के सफाई कर्मचारी गटर की सफाई करने पहुंचे। जैसे ही कर्मचारियों ने गटर का ढक्कन खोला तो वह हैरान रह गए। सीवरेज के पानी में एक नवजात बच्ची का शव उतरा रहा था। कर्मचारियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया और जांच की।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड