• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

लेखपाल ने सीएम योगी पर की अभद्र टिप्पणी

Posted on: Wed, 04, Sep 2019 8:42 AM (IST)
लेखपाल ने सीएम योगी पर की अभद्र टिप्पणी

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) इसे बेलगाम अफ़सरशाही कहें या निःरंकुश तंत्र। रायबरेली की तहसीलें अपने कारनामो को लेकर वैसे ही खूब सुर्खियां बटोरती है चाहे वह मामला रिश्वत का हो, या जबरन धन उगाही या फिर तानाशाह रवैय्या। आज रायबरेली की लालगंज तहसील से जो मामला सामने आया है उसने तो बवाल मचा रखा है। यहां एक लेखपाल ने व्हाट्स ग्रुप में सीएम योगी के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है।

दरअसल लेखपालों का “रायबरेली लेखपाल“ नाम से एक व्हाट्स एप्प ग्रुप बना हुआ है जिसमे लालगंज तहसील में तैनात एक दबंग लेखपाल अनिल चौधरी ने 9.40 में एक मैसेज पोस्ट किया जिसमें उन्होंने सीधे तौर पर योगी को कहा कि अगर मेरे जैसे भक्तों की सोच बदल सकती है तो सोचो उनका क्या होगा जो पहले से बीजेपी विरोधी है। लेखपाल इतने में नही रुका उसने आगे लिखा कि “देशहित के नाम पर कब तक बेवकूफ बनाओगे, देशहित का ठेका सरकारी कर्मचारियो ने ले रखा है क्या?“ आगे लेखपाल लिखता है मैने शराब पी है।

मैं नशे में बिल्कुल भी नही हूँ, उसके आगे लेखपाल ने जिन अपशब्दो से सीएम को संबोधित करते हुए निशाने पर लिया पर वाकई काफी शर्मनाक है साथ ही मोदी को कुछ हद तक सही बताया। खैर अब यक्ष प्रश्न यह उठता है कि लेखपाल की इतनी हिमाकत कैसे हुई, कि वह सूबे के मुखिया के लिए अपशब्दों का प्रयोग करता है? अगर आपको नही पता तो हम बताते है कि ये लेखपाल समय समय पर जो कारनामे और दबंगई करते है, अगर समय रहते ही इन पर कड़ी कार्यवाही की जाती तो आज इनके हौसले सीएम को चैलेंज नही कर पाते।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।