• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

डीसीपी के दावे फुस्स! एक दिन अभियान, बाकि अभयदान

Posted on: Mon, 13, Aug 2018 9:06 PM (IST)
डीसीपी के दावे फुस्स! एक दिन अभियान, बाकि अभयदान

सिलीगुड़ीः (पवन शुक्ल) सिलीगुड़ी में नवागत डीसीपी ट्रैफिक एन एन त्रिपाठी चेकिंग अभियान को लेकर चर्चा में बने हुए है। ट्रॉफिक को सुधारने का उनका अभियान टॉय टॉय फिस्स नजर आ रहा है। शहर के प्रमुख चौराहों पर पुनः वहीं स्थिति बहाल हो गयी है। शहर के किसी भी प्रमुख चौराहे पर अभियान वाले दिन तो स्थिति चाक-चौबंद रहती है, पर चौराहों पर तैनात प्रभारी पुनः अपने पुराने ढर्रे पर उतर जाते है, और चाहने वालों को अभयदान देने में नहीं चूकते। हलांकि डीसीपी द्वारा चलाए जा रहे अभियान का असर कुछ दो पहिया वाहन चालकों पर पड़ा है और बैठने वाले यात्रियों के सर पर हेलमेट दिख रहा है, पर पार्टी कैडर के लोग आज भी अभियान की हवा निकालने में लगे हुए है। वही जेब्रा क्रासिंग पर कुछ दो पहिया चालक नियम का पलन कर रहे है, पर सरकारी, अर्धसरकारी एवं शहर के कारपोरेट जगत के निजी स्कूलों की बसें तो आज भी नियमों को तोड़ने में अपनी प्रतिष्ठा समझ रहे है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।