• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

लाखों लोगों ने दी श्री देवी को अंतिम विदाई

Posted on: Wed, 28, Feb 2018 4:25 PM (IST)
लाखों लोगों ने दी श्री देवी को अंतिम विदाई

मुंबईः बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है। अभिनेत्री के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए सेलिब्रेशन क्लब रखा गया था। उनकी अंतिम झलक पाने के लिए लाखों फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रीदेवी के पार्थिव शरीर के पास उनके पति बोनी कपूर, अर्जुन कपूर और जाह्नवी खड़े दिखायी दिये। कई नामचीन हस्तियां यात्रा में शामिल हुईं।सेलिब्रेशन क्लब में अंतिम दर्शन के लिए शाहरूख खान, अरवाज खान, फरहा खान, ऐश्वर्या राय, जया बच्चन, तबू, सुष्मिता सेन, हेमा मालिनी, ईशा देओल, करिश्मा तन्ना, राखी सावंत, दिया मिर्ज़ा पहुंचीं। करीब 200 की संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ ही श्रीदेवी के सम्मान में एक पुलिस बैंड भी मौके पर मौजूद था। श्रीदेवी को सुनहरे लाल रंग की साड़ी पहनाई गई। श्री देवी की पसंद के अनुसार पूरे क्‍लब को सफेद फूलों से सजाया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’