• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

नहर से बरामद युवती की लाश को पहचान का इंतजार

Posted on: Sat, 17, Feb 2018 10:06 AM (IST)
नहर से बरामद युवती की लाश को पहचान का इंतजार

श्री गंगानगर (विनोद सोखल सूरतगढ़ करणीसर हैड के निकट नहर से बरामद युवती के शव की आज दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव के बारे में प्रदेश सहित पंजाब के पुलिस थानों में सूचना भेज दी है। शव को सरकारी अस्पताल के मुर्दा घर में रखवाया गया है। सदर पुलिस थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 25 वर्ष है। शव करीब पांच-छः दिन पुराना है। कपड़ों व हुलिए से शव पहचाना जा सकता है। पानी में रहने के कारण बॉडी डी कम्पोज हो चुकी है। शव की पहचान करने का प्रयास जारी है। उन्होंने बताया कि मृतका के बायें हाथ पर देवकिशन लिखा हुआ है। दाहिने हाथ की अंगूली पर रवि जैन आईलवयू लिखा हुआ है। हाथ पर आईलवयू लिखा होने से आशंका व्यक्त की जा रही है कि युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या कर ली होगी। युवती ने सलवार कुर्ता पहना हुआ है। शव पर गंभीर चोट के निशान भी नहीं है। शव नहर में पीछे से बह कर आया हुआ है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।