• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

दुर्गा मंदिर क्षेत्र मेँ लड़कों का उधम

Posted on: Wed, 17, Jan 2018 9:22 AM (IST)
दुर्गा मंदिर क्षेत्र मेँ लड़कों का उधम

श्री गंगानगरः (विनू सोखल) दुर्गा मंदिर से लेकर विनोबा बस्ती मेँ स्थित गुरुद्वारे तक हर रोज पुलिस वाले तैनात रहते हैं, इसके बावजूद कुछ ना कुछ होता ही रहता है। हां ये जरूर है कि उसमें से अधिकांश मामले पुलिस तक पहुँचते ही नहीं। आज रात को ऐसा हुआ कि पुलिस को आकर पहले तमाशा देखने वालों को हटाना पड़ा। रात लगभग साढ़े आठ बजे के आस पास मनोज स्टेशनर्स के इधर उधर बड़ी संख्या मेँ लड़कों के झुंड खड़े थे। इस क्षेत्र मेँ शाम से लेकर रात तक ऐसे झुंड रहते ही हैं, इसलिए किसी ने कोई अधिक नोटिस नहीं किया।

अचानक अनेक लड़के दुर्गा मंदिर की ओर से हाथों मेँ लाठी, हाकी, रोड आदि लेकर आए। उन्होने ऐसा हल्ला किया कि आस पास झुंड मेँ खड़े लड़के भी उनकी ओर आ गए। इन सभी को आता देख कुछ लड़के भाग लिए। एक दो लड़के उनके हाथ लग गए जिनके पास लाठी, हाकी थी। उनकी पिटाई की गई। उनके खून भी निकला बताते हैं। सड़क पर खून पड़ा भी था मौके पर। लड़के तो जान बचा के भाग लिए, लेकिन उनके बाइक्स वहीं रह गए। जिनको उन लड़कों ने काफी नुकसान पहुंचाया, जिनके हाथ मेँ लाठी, हाकी थी।

इतना करने के बाद लड़के पैदल ही गलियों मेँ भाग गए। शोर शराब सुन दुकानदार भी बाहर आए। अनेक लोग झगड़ा देख साइड की गलियों से अपने घर चले गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर तो पुलिस के हाथ कोई लड़के नहीं आए, लेकिन वहाँ पड़ी बाइक्स पुलिस ले गई। एक बाइक के पीछे नंबर प्लेट पर कमल का फूल भी छपा हुआ है। एक बाइक के आगे प्रेसिडेंट एमडी कॉलेज लिखा हुआ है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि पुलिस काफी देर बाद आई। वारदात के पीछे लड़कों की आपसी रंजिश बताई जाती है। इस घटना के बाद घटना स्थल के आस पास लोगों मेँ डर देखा गया। ज्ञात रहे कि इस क्षेत्र मेँ पुलिस वाले हमेशा ही रहते हैं। इसके बावजूद ऐसी घटना होती रहती है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier.