• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

पूरे सप्ताह जमकर सितम ढाएगी सर्दी

Posted on: Sat, 16, Dec 2017 11:08 PM (IST)
पूरे सप्ताह जमकर सितम ढाएगी सर्दी

श्रीगंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) ठंड के कारण कांप रहे लोगों को आज धूप खिलने से कुछ राहत मिली लेकिन आने वाले दिनों में कड़ाके की सर्दी का सितम अभी झेलना पड़ेगा। मौसम विभाग ने आने वाले पूरे सप्ताह में शीत लहर चलने की चेतावनी दी है। इससे पूरे सप्ताह लोगों को कड़ाके की सर्दी झेलनी पड़ेगी।

दो दिन तक न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले पांच दिन तक शीत लहर चलेगी यानी दिन पूरी तरह से ठंडे रहेंगे। इसके बाद दो दिन शीत लहर चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार सोलह, सत्रह, अठारह, उन्नीस और बीस दिसम्बर को शीत लहर चलने अथवा दिन ठंडे रहने की संभावना है। इसके बाद इक्कीस और बाईस दिसम्बर को शीत लहर चलेगी। मौसम विभाग के अनुसार सत्रह दिसम्बर को शहर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री, अठारह एवं उन्नीस दिसम्बर को एक डिग्री, बीस दिसम्बर को दो डिग्री, इक्कीस और बाईस दिसम्बर को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

शहर में शुक्रवार की रात बेहद ठंडी रही। आज सुबह सर्दी परवान पर रही। शहर में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं आया। शुक्रवार सुबह यहां न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, आज सुबह न्यूनतम तापमान 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज सुबह साढ़े ग्यारह बजे अधिकत तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह समय पर सूर्योदय होने और आसमान साफ रहने के कारण लोगों को राहत मिली। हालांकि दोपहर में चलती हवाओं ने धूप में भी सर्दी का अहसास करवाया लेकिन फिर भी शुक्रवार के मुकाबले आज का दिन काफी सुकून भरा रहा। लोगों ने छतों पर बैठकर गुनगुनी धूप का आंनद उठाया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।