• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

रालोद ने दिया भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को समर्थन

Posted on: Thu, 21, Mar 2024 7:17 PM (IST)
रालोद ने दिया भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी को समर्थन

बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल की बैठक जिलाध्यक्ष उदयभान चौधरी की अध्यक्षता में प्रेस क्लब सभागार में हुई। रालोद के वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता के बाद लोकसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी वर्तमान सांसद हरीश द्विवेदी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। बैठक में रालोद के प्रदेश महासचिव अरूणेन्द्र पटेल ने कहा कि पार्टी का भाजपा नीत राजग के साथ गठबंधन है।

ऐसी स्थिति में गठबंधन धर्म का निर्वहन करते हुये पार्टी पदाधिकारी पूरी ताकत लगाकर सभी विधानसभा क्षेत्र में बूथवार परिश्रम कर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। रालोद के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश चौधरी ने कहा कि राजग नीत गठबंधन किसानों की समस्याओं का प्रभावी निराकरण कराये, जब किसान खुशहाल होगा तभी देश खुशहाल होगा। भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने रालोद के समर्थन के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि सबका साथ, सबका विकास के आधार पर ही बड़े लक्ष्य सिद्ध होंगे। कहा कि रालोद राजग का बडा घटक दल है। पूर्व प्रधानमंत्री किसान नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने रालोद की बड़ी मांग को पूरा किया। बैठक में मुख्य रूप से सुरेन्द्र चौधरी, श्रीराम मौर्य, राम सागर पटेल, शिव कुमार गौतम, चन्द्रिका प्रसाद, राधेश्याम गुप्ता, गोरखनाथ चौधरी, रामनाथ चौधरी, प्रदीप चन्द्र वर्मा, त्रिपुरेश पाठक, सामईन फारूकी, मुन्नीलाल के साथ ही रालोद के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।