• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बिहार के समस्तीपुर में संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव

Posted on: Sun, 10, Mar 2024 8:47 AM (IST)
बिहार के समस्तीपुर में संदिग्ध अवस्था में मिला विवाहिता का शव

बिहार डेस्क (राजेश कुमार साहू) समस्तीपुर में श्वेता कुमारी (22) का संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटका शव मिला है। उसने दिसंबर 2022 में अपने से 22 साल बड़े टीचर संगीत कुमार जायसवाल (44) से मंदिर में शादी की थी। परिजनों ने टीचर पति पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों की माने तो श्वेता की गले पर चोट के निशान पाये गये हैं। ससुरालवालों ने गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी है।

इसे आत्महत्या में तब्दील करने हेतु लाश को पंखे से लटका दिया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि विवाहिता की मां वीणा रानी की शिकायत पर आरोपी पति संगीत कुमार जायसवाल के खिलाफ प्राथमिक दर्ज की गई है। वीणा ने आरोप लगाया है कि 5 लाख रुपए दहेज नहीं दिए तो बेटी की हत्या गला घोंटकर कर दी गई। थाना प्रभारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।

श्वेता कोचिंग में इंटर की पढ़ाई करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी, जो बाद में प्यार में बदल गया। बाद में दोनों ने रोसड़ा थानेश्वर मंदिर में शादी कर ली। बता दें कि आरोपी टीचर संगीत की पहली पत्नी की मौत 2017 में हो गई थी। संगीत की दूसरी पत्नी श्वेता थी। बताया जा रहा है श्वेता के मामा अरविंद कुमार ने बताया कि भांजी एक दिन पहले ही मायके गई थी। लौटकर आने के बाद पति से अनबन हुआ। इसके बाद दोबारा मायके जाने की जिद करने लगी। उन्होंने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बसती में ट्रक बस की भिड़न्त, इलाज में लापरवाही का आरोप बस्ती सुगर मिल पर कर्मचारियों का करोड़ों बकाया, प्रशासन को गुमराह कर रहा प्रबंधन दो अलग अलग हादसों में ट्रेन से कटकर दो की मौत बस्ती में खेला हो गया, बसपा सुप्रीमो ने चला दांव Lucknow: हार से पहले अमेठी में भाजपाइयों का तांडव, कांग्रेस की दर्जनों गाड़ियां तोड़ी