• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गोरखपुर में 12 वीं तक के स्कूल 03 जनवरी तक बंद रहेंगे

Posted on: Mon, 01, Jan 2024 5:35 PM (IST)
गोरखपुर में 12 वीं तक के स्कूल 03 जनवरी तक बंद रहेंगे

गोरखपुर, उ.प्र.। भीषण ठंड का प्रकोप जारी है। इसी के मद्देनजर गोरखपुर के जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने कक्षा एक से 12 तक के जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, स्वपोषित और प्राइवेट स्कूलों को 3 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी किया है। उन्होने सख्त लहजे में कहा कि आदेश का पालन कड़ाई के साथ होना चाहिए। जो स्कूल अवहेलना करेंगे वह कार्रवाई के लिए तैयार रहें।

शनिवार का तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था। जो रविवार को दशमलव चार डिग्री गिरकर 15 डिग्री पर पहुंच गया। रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान में बीते दिन के मुकाबले करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह 11.4 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञानी के अनुसार अगले 2 से 3 दिन तक अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना रहेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।