• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

राम मंदिर में रखी जायेगी सोने की चरण पादुका

Posted on: Mon, 18, Dec 2023 1:13 PM (IST)
राम मंदिर में रखी जायेगी सोने की चरण पादुका

अयोध्या, उ.प्र.। इस वक्त पूरी दुनिया की नजर अयोध्या पर है। यहां 22 जनवरी को भगवान श्रीराम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद उनकी चरण पादुकाएं भी रखी जाएंगी। फिलहाल अभी ये पादुकाएं देश का भ्रमण कर रही हैं और 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेंगी। ये चरण पादुकाएं एक किलो सोने और सात किलो चांदी से बनाई गई हैं। इन्हें हैदराबाद के श्रीचल्ला श्रीनिवास शास्त्री ने बनाया है। इसी सिलसिले में रविवार 17 दिसंबर को इन्हें रामेश्वर धाम से अहमदाबाद लाया गया। यहां से सोमनाथ ज्योतिर्लिंग धाम, द्वारकाधीश नगरी और इसके बाद बद्रीनाथ ले जाई जाएंगी। श्रीचल्ला श्रीनिवास इन पादुकाओं को हाथ में लेकर अयोध्या में निर्माणाधीन मंदिर की 41 दिन की परिक्रमा भी कर चुके हैं। इस बीच मंदिर परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। वीआईपी विजिट रोक दी गई है। इसके साथ ही निर्माण कार्य मं लगे मजदूरों की संख्या 3200 से बढ़ाकर 3500 कर दी गई है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया