• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या में बस पलटी, 3 की मौत, दर्जनों घायल, राहत, बचाव कार्य जारी

Posted on: Tue, 05, Apr 2022 10:31 AM (IST)
अयोध्या में बस पलटी, 3 की मौत, दर्जनों घायल, राहत, बचाव कार्य जारी

अयोध्या ब्यूरो (प्रभाकर चैरसिया) हाईवे पर प्राइवेट बस पलटने से 3 लोगों के मरने की खअर है। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर पलट गयी, इसमें 30 से अधिक यात्री घायल हैं। कई घायलों के अभी बस में फंसे होने की आशंका है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। बस दिल्ली से सिद्धार्थनगर की ओर जा रही थी। यह हादसा थाना कैंट के मुमताज नगर के पास एनएच 27 पर हुआ है।

हादसा सुबह 7.30 बजे हुआ है। जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी मौके पर हैं, राहत और बचाव कार्य जारी है। डीएम नीतीश कुमार व एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता.देने की घोषणा की है। बस में सिद्धार्थनगर, बांसी, बस्ती और डुमरियागंज के लोग बैठे थे। हम खबर अपडेट करते रहेंगे। आप पेज को रिफ्रेश करते रहिये।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।