• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कलाकृतियां करायेंगी रामनगरी का अहसास

Posted on: Sat, 28, Aug 2021 9:48 AM (IST)
कलाकृतियां करायेंगी रामनगरी का अहसास

अयोध्या, ब्यूरो (प्रभाकर चौधरी) राष्ट्रपति के आगमन पर अयोध्या को पूरी तरह से सजाया जा रहा है। हनुमान गढ़ी, रामकथा पार्क, संग्रहालय में जगह जगह दीवारों पर रामायण कालीन चित्र उकेरे जा रहे हैं। विभिन्न कलाकृतियों में ऐसे रगों का प्रयोग किया जा रहा है जिससे पूरी अयोध्या राममय हो जाये।

पीले रंग को लेकर महंत गिरीशपति त्रिपाठी कहते हैं कि पीला रंग भगवान राम को सर्वाधिक प्रिय है। मानस में प्रसंग आया है कि वह हमेशा पीले रंग के ही वस्त्र धारण करते थे। वहीं राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सतेंद्र दास का कहना है कि पीला रंग भगवान राम को बहुत पसंद है। हम भगवान को मंदिर में आज भी पीला वस्त्र ही पहनाते हैं।

यह रंग सुखदाई और प्रसन्नता देने वाला है। इससे भगवान और भक्त के बीच एक सम्बन्ध जुड़ जाता है। दीवारों पर जगह जगह रामायण कालीन चित्र उकेरने वाले आर्टिस्ट शिवकुमार सिंह भी उत्साहित हैं उनका कहना है कि इससे पहले 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री के आगमन के पूर्व जिस तरह से अयोध्या में रामायण काल के चित्र को हमने उकेरा था और पूरे विश्व ने देखा और सराहा इसी तरह अब ऐसी कलाकृतियां देखने को मिलेंगी जो महामहिम राष्ट्रपति को रामनगरी आने का अहसास करायेंगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।