• Subscribe Us

logo
22 मई 2024
22 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कार्यकर्ताओं ने किया रीता बहुगुणा जोशी का स्वागत

Posted on: Mon, 01, Apr 2019 8:24 AM (IST)
कार्यकर्ताओं ने किया रीता बहुगुणा जोशी का स्वागत

प्रयागराज (सूर्य प्रकाश त्रिपाठी) इलाहाबाद संसदीय सीट से भाजपा की ओर से टिकट पाने के बाद पहली बार प्रयागराज पहुंचीं डॉ. रीता बहुगुणा जोशी का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। भारी काफिले के साथ रीता जोशी ने शहर के तमाम स्थानों पर लगी महापुरुषों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर प्रयागराज को अपनी कर्मभूमि बताया। फाफामऊ से शहर उत्तरी एवं दक्षिणी विधानसभा के तमाम इलाकों से निकले रोड शो के माध्यम से भी रीता ने ताकत दिखाने का भी प्रयास किया। टिकट को लेकर पार्टी के अन्य नेताओं की नाराजगी पर भी उन्होंने जवाब किया। कहा, पार्टी के सभी नेता एकजुट हैं।

उन्होंने मेयर की ओर भी इशारा किया। कहा कि प्रयागराज आगमन के दौरान वह लगातार मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। फाफामऊ के शांतिपुरम चौराहे पर रीता का स्वागत करने का क्रम शुरू हुआ। इसके बाद उनके साथ चल रहे जुलूस में वाहनों का काफिला लगातार बढ़ता ही रहा। उन्होंने बालसन चौराहे पर पंडित दीनदयाल, महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। यहां उन्होंने कहा, मुझे उम्मीद नहीं थी कि पिता हेमवती नंदन बहुगुणा और मां कमला बहुगुणा की कर्मभूमि पर चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।

जीवन के 50 वर्ष प्रयागराज में ही व्यतीत किए।यहां से मेरा अटूट रिश्ता है। कहा, पूरे देश में भाजपा की लहर है। बीते पांच वर्ष में मोदी सरकार ने तीव्र गति से देश का विकास किया। इसके पूर्व बालसन चौराहे पर महर्षि भारद्वाज के चरणों में उन्होंने पुष्प अर्पित किए। रीता ने सीएमपी, बैरहना, बाई का बाग, कीडगंज, मुट्ठीगंज, रामभवन, सुलाकी चौराहा होते हुए घंटाघर गईं। वहां छुन्नन गुरु की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। कोतवाली, नखासकोहना के रास्ते जंक्शन स्थित सलिगराम जायसवाल की मूर्ति पर माल्यार्पण करने के बाद वह फायरब्रिगेड चौराहा पहुंचीं। वहां पिता हेमवती नंदन बहुगुणा और अंत में हाईकोर्ट चौराहे पर डॉ. अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।