• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

राष्ट्रीय संगोष्ठी पर गांधी दर्शन पर हुई चर्चा

Posted on: Sun, 29, Dec 2019 4:16 PM (IST)
राष्ट्रीय संगोष्ठी पर गांधी दर्शन पर हुई चर्चा

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज गाजीपुर के तत्वाधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150 वीं जयन्ती एवं कर्मवीर सत्यदेव सिंह की द्वितीय पुण्य तिथि के अवसर पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज के परिसर मे आयोजित किया गया। शीर्षक ’’राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जीवन और दर्शन’’ रक्खा गया था।

मुख्य अतिथि डॉ0 कमलाकर सिंह, प्रवेश एवं शुल्क विनियामक आयोग म0प्र0 भोपाल ने दीप जलाकर किया। कर्मवीर सत्यदेव सिंह की स्मृति में रचित पुस्तक ’’राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जीवन और दर्शन’’ का विमोचन किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होने मुख्य अतिथि ने कहा कि आज हमारा समाज तेजी से हिंसा की ओर बढ़ रहा है इस हिंसा को रोकने के महात्मा गांधी जी के विचारों की प्रासंगिकता को महत्व दिया जाना चाहिये। कर्मवीर सत्यदेव सिंह ने भी महात्मा गांधी जी के विचारों से प्रेरित होकर समाज मे शिक्षा की अलख जगायी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि प्रो0 राधाबल्लभ त्रिपाठी अध्यक्ष कर्नाटक प्राच्य विद्या शोध संस्थान, पुणे ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि, आज भारत का लोकतंत्र महात्मा गांधी जी के विचारों पर ही जीवित है। सत्यदेव ग्रुप आफ कॉलेजेज के संरक्षक योगी आनन्द ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि, महात्मा गांधी गीता में वर्णित अनाशक्ति के सबसे बड़े उदाहरण है।

उन्होंने कर्मवीर सत्यदेव सिंह जी के जीवन से प्रभावित होकर उन्हें ज्योति पुरुष बताया। डॉ0 योगेन्द्र सिंह कुलपति, जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया ने कर्मवीर सत्यदेव सिंह को जननायक चन्द्रशेखर के राजनीतिक सहयोगी कहा। प्रो0 रुपकिशोर पाण्डेय कुलपति, लालबहादुर शास्त्री विश्वविद्यालय, नई दिल्ली ने कहा कि, महात्मा गांधी जी के रास्ते पर चलकर ही आज देश को अखण्ड रखा जा सकता है। आभार व्यक्त करते हुए प्रोफेसर आनंद सिंह ने महात्मा गांधी के विराट व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुवे कहा की महात्मा गांधी मजबूरी का नाम नहीं है बल्कि मजबूती का नाम है स अगर आज हम सबसे आधुनिक किसी को पाते हैं तो वह महात्मा गांधी हैं। युवाओं को महात्मा गांधी के विषय में गहन अध्ययन करना चाहिए क्योंकि आधुनिक परिवेश में उनसे अधिक प्रासंगिक और कोई नहीं है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड