निक जोनस की हुई प्रियंका चोपड़ा
निक जोनस की हुई प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड डेस्कः एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ सगाई कर ली है। सूत्रों के मुताबिक दोनों अक्तूबर में शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ने न्यूयॉर्क में इंगेजमेंट रिंग खरीदी थी जिसके बाद दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। वहीं प्रियंका ने सलमान खान की फिल्म ’भारत’ छोड़ दी है। इस बात की जानकारी फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी। शायद यही वजह हो सकती है कि प्रियंका ने सलमान की भारत को छोड़ा है। अब इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो वक्त ही बताएगा। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं, जिन्हें लोग काफी पसंद करते हैं। punjab kesri