• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

आधी आबादी को साधने में जुटी भाजपा

Posted on: Tue, 01, May 2018 9:50 PM (IST)
आधी आबादी को साधने में जुटी भाजपा

पटनाः (राजेश कुमार साहु) बिहार विधानसभा चुनाव में झटके खा चुकी भाजपा आम चुनाव से पहले हर मोर्चे संगठन को दुरुस्त कर लेना चाहती है। पार्टी का प्रदेश नेतृत्व मिशन-2019 की चुनौतियों को चिह्नित कर समाधान के प्रयासों में जुट गया है। चुनाव प्रक्रिया में भाजपा आधी आबादी को बड़ी जिम्मेदारी देने के मूड में है।

बूथ अध्यक्षों, एजेंटों एवं बूथ प्रभारियों (त्रिबल) की बैठकों में भी मंडल एवं जिलास्तरीय नेताओं को सामाजिक समरसता के साथ-साथ आधी आबादी की भागीदारी बढ़ाने की घुट्टी भी पिलाई जा रही है। सामाजिक समीकरणों के आधार पर विस्तार की कवायद में जुटे राजद से मुकाबले के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ऊपर से नीचे तक की सभी बैठकों में महिलाओं की एक तिहाई नुमाइंदगी सुनिश्चित करने के साथ-साथ सामाजिक भागीदारी को संतुलित करने पर जोर दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि कई मंडलों की कार्यकारिणी पर अंगुलियां उठने लगी हैं। कार्यकारिणी में पार्टी संविधान की अनदेखी और महिलाओं को कम प्रतिनिधित्व देने की आवाज बुलंद हो रही हैं। पार्टी संविधान के अनुसार संगठन में महिलाओं को एक तिहाई प्रतिनिधित्व देना अनिवार्य है, लेकिन मौजूदा समय में कई मंडलों की कार्यकारिणी में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बहुत कम है। इसे पार्टी संविधान का उल्लंघन माना जा रहा है। बता दें कि पार्टी संगठन से लेकर सत्ता तक महिला सशक्तिकरण और सरकार की उपलब्धियों पर केंद्रित रही है।

नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के जरिए बीपीएल परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन दिया जा रहा है। मुद्रा योजना के तहत सर्वाधिक जोर अनुसूचित समाज की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर है। बिहार में पहली बार राजग सरकार ने ही पंचायत चुनाव में महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देकर देश में इतिहास रचने का काम किया था। पार्टी नेतृत्व ने महिला कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया है कि बूथों तक जाएं और जनता की समस्याओं से रू-ब-रू हों। उनकी अपेक्षाएं और परेशानियों को जानें। उस फीडबैक को सरकार तक पहुंचाएं और उनकी समस्याओं को दूर करने की दिशा में ठोस पहल करें।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म