• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

तीन तलाक को बताया शरीअत में दखलअंदाजी

Posted on: Wed, 04, Apr 2018 8:02 PM (IST)
तीन तलाक को बताया शरीअत में दखलअंदाजी

मुजफ्फरपुर (रमन कुमार साहु) तीन तलाक कानून को शरीअत में दखलअंदाजी मानते हुए मुस्लिम महिलाओं ने इसे मानने से इंकार कर दिया। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के आह्वान पर बुधवार को जिले की महिलाओं ने विशाल मौन जुलूस निकाल कर इस कानून को वापस लेने की मांग की। मुजफ्फरपुर क्लब से जुलूस निकल कर कंपनीबाग, बैंक रोड, धर्मशाला चौक, सदर अस्पताल रोड, एसएसपी कार्यालय होते हुए समाहरणालय पहुंचा। महिलाओं के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर इस कानून का विरोध करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। सुबह नौ बजे से ही महिलाओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। जुलूस में इन महिलाओं के हाथों में तख्तिया थी, जिन पर ’तीन तलाक बिल वापस लो’ ’शरीअत में दखलअंदाजी मंजूर नहीं’ आदि नारे लिखे हुए थे। जुलूस में महिलाओं के हाथों में तिरंगा जूलुस में शामिल महिलाओं के हाथों में तिरंगा भी था। वो शान से तिरंगा लहराते हुए आगे बढ़ रही थी। जुलूस में करीब तीन दर्जन से अधिक तिरंगा लहरा रहा था।

पुरुषों के सुरक्षा दायरे में थी महिलाएं महिलाओं की सुरक्षा के लिए दोनों किनारों पर मुस्लिम पुरुष एक दूसरे का हाथ पकड़ चल रहे थे। महिलाओं के आगे-आगे व दोनों किनारे भी पुरुष चल रहे थे। इस दौरान किसी को महिलाओं के झुंड में प्रवेश की इजाजत नहीं थी। महिलाओं ने कहा, कानून के सहारे शरीअत में दखलंअदाजी कर सरकार महिलाओं ने कहा कि केंद्र सरकार तीन तलाक कानून के सहारे मुसलमानों के पर्सनल कानून में दखलअंदाजी कर रही है। शरीयत के कानून में बदलाव का अधिकार सरकार को नहीं देंगी। तीन तलाक बिल से मुस्लिम महिलाओं को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। तीन तलाक के बाद यदि मुस्लिम पुरूष 3 साल के लिए जेल चले जाएंगे तो परिवार की महिलाओं तथा बच्चों की जिम्मेदारी कौन उठाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप