• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

रूद्रपुर में मूक बधिर नाबालिक के साथ अघेड़ ने किया दुष्कर्म

Posted on: Fri, 25, Aug 2017 5:47 PM (IST)
रूद्रपुर में मूक बधिर नाबालिक के साथ अघेड़ ने किया दुष्कर्म

रुद्रपुरः रुद्रपुर एक मूक बधिर नाबालिग लड़की को प्रेग्नेंट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक अधेड़ ने इसका आरोपी बताया जा रहा है। उसने नाबालिग लड़की के साथ काफी समय तक दुष्कर्म किया, जिसके कारण पीड़िता प्रेग्नेंट हो गई। बताया जा रहा है कि यह मामला दो समुदायों के बीच का है। पीड़िता पांच महीने से प्रेग्नेंट है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पीड़िता की जांच करवाने के लिए उसे हॉस्पिटल भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तबियत कुछ दिन पहले ख़राब हो गई थी। इस पर उसके परिजनों ने उसे डॉक्टर को दिखाया। बाद में जो बात डॉक्टर ने पीड़िता के परिजनों के बताई उससे सबके होश उड़ गए। डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता पांच महीने से प्रेग्नेंट हैं। इस पर पूरा मामला सामने आ गया कि एक अधेड़ ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया जिससे वो प्रेग्नेंट हो गई। इसके बाद नाबालिग पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तुरंत पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवा दी जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।