• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

भाजपा नेता यशवन्त सिन्हा गिरफ्तार

Posted on: Wed, 05, Apr 2017 10:16 AM (IST)
भाजपा नेता यशवन्त सिन्हा गिरफ्तार

हजारीबाग (राजेश साहू) : भाजपा के सीनियर लीडर यशवंत सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह हजारीबाग में नवरात्रि के मौके पर प्रतिबंधित मार्ग से रामनवमी जुलूस निकालने के कारण उन्हे गिरफ्तार किया गया है। नवरात्र मार्च की अगुवाई यशवंत सिन्हा कर रहे थे। दरअसल यह रूट विवादित है जहां से प्रशासन की जुलूस को लेकर पाबंदी है। महुदी गांव में रामनवमी जुलूस निकाल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी से नाराज लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। उन्हें काबू करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। यशवंत सिन्हा हजारीबाग से बड़कागांव के लिए जुलूस लेकर निकले थे. पुलिस ने कुछ गांववालों को भी गिरफ्तार किया है. गौरतलब हो कि इस रूट पर 1984 से धार्मिक जुलूस पर पाबंदी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।