• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ब्रज की गोपी बनकर हेमा मालिनी ने यादगार बना दी होली

Posted on: Tue, 14, Mar 2017 9:39 AM (IST)
ब्रज की गोपी बनकर हेमा मालिनी ने यादगार बना दी होली

मथुरा: मथुरा में भारतीय जनता पार्टी सांसद एवं अभिनेत्री हेमा मालिनी ने भी ब्रज की गोपी बनकर श्रद्धालु भक्तों के साथ जमकर होली खेलीं। ब्रज की होली राधारानी की नगरी वृन्दावन से शुरू होती है तो ऐसा महसूस होता है कि स्वयं श्यामसुन्दर किशोरी के साथ होली खेल रहे हैं। इस दौरान मथुरा सांसद हेमामालिनी भी ठाकुरजी महाराज के साथ भक्तों पर रंग डालने से स्वयं को न रोक सकीं और देशी-विदेशी श्रद्धालुओं के साथ होली खेलीं।

वृन्दावन के प्रियाकान्तजू मंदिर पर आयोजित होली महोत्सव में ब्रज की होली के सभी रंग ऐसे जीवन्त हुए कि दर्शकों के पैर थिरक उठे। फूलों की होली से शुरू हुआ यह महोत्सव रंग-गुलाल की फुहारों के साथ सांसद हेमा मालिनी ने भक्तों पर रंग डाला और छोटे-छोटे बच्चों ने उन्हें गुलाल लगाया। मंदिर प्रांगण में मधुर भजनों पर झूमते भक्तों के लिए यह क्षण यादगार बन गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।