• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आगरा में कार सवार हमलावरों ने छात्र पर बरसाई गोलियां

Posted on: Fri, 30, Sep 2016 8:13 PM (IST)
आगरा में कार सवार हमलावरों ने छात्र पर बरसाई गोलियां

आगरा: (विष्णु गुप्ता) शहर के खंदारी इलाके में गुरुवार देर रात कार सवार युवकों ने पुरानी रंजिश के चलते एक छात्र नेता पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से छात्र लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल छात्र को इलाज के लिए एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक, थाना न्यू आगरा अतंर्गत खंदारी चैराहा के पास छात्र नेता दुर्गेश ठाकुर अपने साथी के साथ बाइक से जा रहा था। तभी पीछे से आए कार सवार चार बदमाशों ने दुर्गेश को निशाना साधते हुए एक के बाद एक चार गोलियां दाग दी। गनीमत रही कि गोली दुर्गेश के पैर में लगी। गोलीकांड की सूचना पाते ही मौके पर थाना न्यू आगरा पुलिस पहुंच गई। पुलिस इस पूरे मामले में रंजिशन गोली मारे जाने की बात कह रही है। बताया जा रहा है कि घायल दुर्गेश पूर्व में छात्र नेता रहा है। उसकी कुछ लोगों से रंजिश चल रही है और इसी के चलते उसे गोली मारी गई है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।