• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

मीका सिंह पर छेड़खानी का आरोप

Posted on: Wed, 06, Jul 2016 4:26 PM (IST)
मीका सिंह पर छेड़खानी का आरोप

मुंबई: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर मीका सिंह पर मुंबई की एक फैशन डिजाइनर ने छेड़खानी का आरोप लगाया है। वर्सोवा पुलिस थाने में महिला की शिकायत के बाद केस दर्ज कर लिया गया है। आरोप है कि मीका सिंह ने उसके साथ बदतमीजी की, इतना ही नहीं उन्हें चोट पहुंचाने की भी कोशिश की है। हालांकि मीका सिंह ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि महिला ने मुझसे पांच करोड़ रूपए की मांग की और नहीं देने पर केस करने की धमकी दी। ये मुझे फंसाने की साजिश है। इस संबंध में मैंने भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। मीका ने कहा, मंगलवार सुबह 5 बजे एक महिला खिड़की के माध्यम से मेरे परिसर में घुसी और मुझसे और मेरे स्टाफ के साथ बदतमीजी करने लगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।