• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

इंस्टाग्राम पर 60 लाख हुई पियंका के फालोअर्स की संख्या

Posted on: Sun, 27, Mar 2016 11:53 AM (IST)
इंस्टाग्राम पर 60 लाख हुई पियंका के फालोअर्स की संख्या

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के प्रशंसकों की संख्या फोटो शेयरिंग साइट इंस्टाग्राम पर 60 लाख हो गई है। प्रियंका इन दिनों हॉलीवुड में ज्यादा समय बिता रही हैं। उनके प्रशंसकों की संख्या में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। सोशल मीडिया पर भी उनसे नए-नए फैन्स जुड़ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअरों की संख्या 60 लाख हो चुकी है।

प्रियंका इन दिनों इंटरनेशनल टीवी शो ‘क्वांटिको’ में नजर आ रही हैं। उन्होंने ट्वीट किया ‘वाह? 60 लाख हो चुके हैं। आत्ममुग्ध हूं। हमारा परिवार तेजी से बढ़ रहा है। सभी को धन्यवाद।’

प्रियंका इन दिनों एक हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में भी बिजी हैं। इससे पहले वह बॉलीवुड फिल्म ‘जय गंगाजल’ में नजर आई थी। प्रकाश झा की इस फिल्म में उन्होंने पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई थी। प्रियंका की हॉलीवुड फिल्म का नाम ‘बेवॉच’है जो नब्बे के दशक में चर्चित टीवी सीरीज का फिल्मी रूपांतरण होगा। इसमें प्रियंका के साथ डेन जॉनसन भी नजर आएंगे।

माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।