• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में यूपी की पहली महिला प्रत्याशी

Posted on: Thu, 28, Mar 2024 1:26 PM (IST)
कांग्रेस की दूसरी लिस्ट में यूपी की पहली महिला प्रत्याशी

नेशनल डेस्कः कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की आठवीं लिस्ट जारी की है। ये उत्तर प्रदेश के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट है। इस बार 4 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया गया है। गाजियाबाद से डॉली शर्मा, महराजगंज से वीरेंद्र चौधरी, सीतापुर से नकुल दुबे को उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा बुलंदशहर से शिवराम वाल्मीकि को कांग्रेस ने चुनाव मैदान में उतारा है।

इससे पहले कांग्रेस ने 9 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। यूपी में सपा गठबंधन के तहत 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस अब तक 13 प्रत्याशियों का ऐलान कर चुकी है। 4 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम पर मंथन चल रहा है। जिन सीटों पर नाम का ऐलान होना है उनमें कांग्रेस की पारिवारिक सीट रायबरेली, अमेठी के अलावा प्रयागराज और मथुरा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।