सरकारी आवास में मिली सिचाई विभाग के लिपिक की लाश
यूपी उेस्कः कुशीनगर में सिंचाई विभाग के लिपिक की शुक्रवार की सुबह सरकारी आवास में संदिग्ध अवस्था में लाश मिली। लाश फंदे से लटक रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू की। मौत का कारण परिवारिक कलह बताया जा रहा है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है।
घटना कसया नगर के सिंचाई विभाग कालोनी की है। पुरानी फाजिलनगर रोड स्थित सिंचाई विभाग में वरिष्ठ लिपिक के पद पर रामनरायन यादव (42) पुत्र साधु यादव निवासी कठघर गोरखपुर तैनात थे। शुक्रवार की सुबह उनका शव सरकारी आवास में पंखे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि रामनरायन ने सुबह साढ़े 8 बजे अपने घर फोन करके कहा कि मैं फांसी लगाने जा रहा हूं। इसकी सूचना मिलते ही मायके में रह रही पत्नी संगीता अपने भाई शैलेश के साथ कसया पहुंची। देखा कि कमरे में उनका शव छत में लगे पंखे से रस्सी के सहारे लटका है। वह दहाड़े मार कर रोने लगी। उसके दो बच्चे राहुल (17) और आचल (15) है। लिपिक अकेले सरकारी आवास में रहते थे। थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया कि मौके पर गया था। आत्महत्या का मामला है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।