• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

डीएम ने फीता काटकर किया सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन

Posted on: Fri, 23, Jun 2023 2:51 PM (IST)
डीएम ने फीता काटकर किया सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन

सिद्धार्थ नगर 23 जून। राष्ट्रीय आवास बैक, लखनऊ के सौजन्य से निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के अन्तर्गत कलेक्ट्रेट परिसर में नव निर्मित सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा फीता काटकर उद्घाटन किया गया। नव निर्मित सार्वजनिक का निर्माण रू0 20.89 लाख की लागत से प्रान्तीय खण्ड लोक निर्माण विभाग, सिद्धार्थनगर द्वारा निर्माण कराया गया है।

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने अपर जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि नगर पालिका के सफाईकर्मी की साफ सफाई हेतु नियुक्ति कर दे जिससे नियमित साफ-सफाई होती रहे। इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, अपर उप जिलाधिकारी कुणाल, उत्कर्ष श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रियंका चौधरी, रीता भट्टाचार्य महा प्रबंधक राष्ट्रीय आवास बैक, आशीष जैन क्षेत्रीय प्रबंधक राष्ट्रीय आवास बैक, अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि.(प्रा0ख0) जितेन्द्र कुमार सिंह, सहायक अभियन्ता राजकुमार मौर्या, अवर अभियन्ता तैय्यब अंसारी, नाजिर सदर गिरीश मिश्रा, नायब नाजिर प्रथम रमाकान्त पाठक, प्रेमसागर चौधरी, दिलीप कुमार आदि उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।