• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

हास्टल में मुत पाई गयी छात्रा, रेप की आशंका आरोपी का भी शव बरामद

Posted on: Wed, 07, Jun 2023 10:32 AM (IST)
हास्टल में मुत पाई गयी छात्रा, रेप की आशंका आरोपी का भी शव बरामद

नेशनल डेस्कः दक्षिण मुंबई में 18 वर्षीय छात्रा अपने हॉस्टल के कमरे में मृत पाई गई, जबकि इस मामले में एक संदिग्ध सुरक्षा कर्मी का शव रेल की पटरियों पर बरामद किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ऐसा संदेह है कि युवती का यौन उत्पीड़न किया गया, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हो पाएगी।

हॉस्टल के कमरे में पहुंचने पर पुलिस ने उसे मृत पाया, उसके गले में दुपट्टा लिपटा हुआ था। उन्होंने बताया कि मामले में संदिग्ध सुरक्षाकर्मी मंगलवार सुबह रेल की पटरियों पर मृत मिला। अधिकारी ने बताया कि मरीन ड्राइव थाने में हत्या के संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मामले की जांच जारी है। मृतक छात्रा अपने माता-पिता की इकलौती संतान थी। वह पॉलीटेक्निक सेकेंड ईयर की छात्रा थी। जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्रा मरीन ड्राइव इलाके के सावित्रीबाई फुले गर्ल्स हॉस्टल में रहती थी। उसी हॉस्टल में काम कर रहे ओम प्रकाश कनौजिया (30) ने छात्रा के साथ पहले रेप किया और फिर उसकी हत्या कर दी। कनौजिया यहां 15 साल से काम कर रहा था। पुलिस को इस मामले में तब शक हुआ जब मृतका के गले में दुपट्टा बंधा हुआ था और आरोपी सिक्योरिटी गार्ड हॉस्टल से गायब था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।