• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

महाराष्ट्र में 700 फिट गहरी खाई में गिरी बस, 12 की मौत

Posted on: Sat, 15, Apr 2023 9:04 AM (IST)
महाराष्ट्र में 700 फिट गहरी खाई में गिरी बस, 12 की मौत

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र में रायगढ़ के खोपोली क्षेत्र में भसानक हादसा हुआ है जिसमे 12 लोगों के मरने की खबर है। ये हादसा शुक्रवार की रात एक बस के 700 फीट गहरी खाई में गिरने से हुआ। इसमें मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बता जा रहा है बस में 40 यात्री सवार थे। अब तक 25 का स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के जरिए रेस्क्यू किया गया है। इनमें से कुछ लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।

हादसा खंडाला और खोपोली के बीच पुराने नेशनल हाईवे पर शिंगरोबा घाट से उतरते समय हुआ। फिलहाल हादसे की वजह सामने नहीं आई है। बस पुणे से मुंबई जा रही थी। हादसे की खबर मिलते ही बोर घाट पुलिस, खोपोली पुलिस और स्थानीय लोग मदद के लिए आगे आए। सभी घायलों को इलाज के लिए खोपोली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बसती में ट्रक बस की भिड़न्त, इलाज में लापरवाही का आरोप Lucknow: हार से पहले अमेठी में भाजपाइयों का तांडव, कांग्रेस की दर्जनों गाड़ियां तोड़ी