• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं गुजरात का विकास माडलः अजय मिश्रा

Posted on: Sat, 15, Oct 2022 10:30 PM (IST)
देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं गुजरात का विकास माडलः अजय मिश्रा

भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय) भाजपा की ओर से निकाली गई गुजरात गौरव यात्रा का शनिवार को जिले में प्रवेश करने पर हांसोट, अंकलेश्वर, भरुच व पालेज में जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा की अगुवाई केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने की। भरुच शहर के शक्तिनाथ पर गुजरात गौरव यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि गुजरात का विकास का माडल देश के अन्य राज्य भी अपना रहे हैं।

गुजरात को डबल इंजन की सरकार मिली है जो तेजी से दरेक क्षेत्र में काम कर रही है। उन्होने कहा कि पूरे देश को गुजरात के विकास माडल पर भरोसा है। विरोधियों के पास कोई मुद्द नही होने से वे हताश व निराश हो गये हैं व गाली बकने का काम कर रहे हैं। उन्होने कहा कि गुजरात की जनता भाजपा के साथ है व इस बार के चुनाव में रिकार्ड ब्रेक 150 सीट से ज्यादा सीट भाजपा जीतने जा रही है। मंत्री ने कहा कि विकास,विश्वास व भरोसा जनता के बीच है व गुजरात चुनाव परिणाम के बाद आने वाले पचास साल तक भाजपा के सामने कोई दल चुनाव लडऩे का नाम तक नही लेगा।

केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा ने कहा कि देश में कांग्रेस ने लड़ाने फंसाने के अलावा कोई काम ही नही किया है। भाजपा के टक्कर में कोई भी नही है। इस अवसर पर भरुच के सांसद मनसुख बसावा ने कहा कि गुजरात की जनता ने तीसरी पार्टी को कभी स्थान नही दिया है व कांग्रेस तो जीत में ही नही है। भरुच के विधायक व गुजरात विस के सचेतक दुष्यंत पटेल ने कहा कि भरुच में सर्वांगीण विकास व धार्मिक एकता का उदाहरण भाजपा ने पेश किया। कार्यक्रम के अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री बचू भाई खाबड़, प्रदेश महामंत्री प्रदीप सिंह वाघेला, जनक बगदाणावाला, जिला प्रमुख मारुति सिंह अटोदरिया, सुनील सिंह राठौड़, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म