• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पर्यटन विकास हेतु डीएम ने की समीक्षा बैठक

Posted on: Fri, 21, May 2021 6:34 PM (IST)
पर्यटन विकास हेतु डीएम ने की समीक्षा बैठक

सिद्धार्थनगरः DM दीपक मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में समेकित पर्यटन विकास हेतु समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कक्ष में सम्पन्न हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को उप जिलाधिकारी नौगढ़ के साथ समन्वय स्थापित कर कपिलवस्तु में बौद्ध देशो की मनोस्ट्रीज एवं विपश्यना केन्द्र हेतु भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिया।

पर्यटन विभाग द्वारा धीमी कार्य प्रगति पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते परियोजना प्रबन्धक उ0प्र0 राज्य निर्माण निगम को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने उ0प्र0 राज्य निर्माण निगम की केन्द्रीय योजना वटवासिनी काली मन्दिर गालापुर में कराये जा रहे कार्यो की जांच कराने का निर्देश दिया गया। इस बैठक में उपरोक्त के अतिरिक्त उप जिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी बस्ती, सिद्धार्थनगर अरविन्द राय तथा अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।