• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भाजपा के घोषित प्रत्याशी का हो रहा विरोध

Posted on: Wed, 27, Mar 2019 11:45 PM (IST)
भाजपा के घोषित प्रत्याशी का हो रहा विरोध

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) बलिया में अपने पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार भरत सिंह समर्थको ने प्रदर्शन करते हुए जिला भाजपा कार्यालय पर जोरदार नारेबाजी की। कार्यकर्त्ता जहां वीरेंद्र सिंह मस्त वापस जाओ के नारे लगा रहे थे। लोगो का कहना है कि वीरेंद्र सिंह मस्त बलिया में पैदा जरूर हुए है

पर इनका बलिया के कार्यकर्त्ताओ के साथ कोई संबंध नही है। भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष रमाकांत पांडेय ने कहा कि अगर टिकट वितरण का फैसला वापस नही किया जाता है तो हम लोग पार्टी से इस्तीफा भी दे सकते है। सुमित मिश्र गोलू सभासद ने कहा कि जो प्रत्याशी कभी कार्यकर्त्ताओ के साथ रहा ही न हो वह हमारा प्रत्याशी नही हो सकता है। जिला पंचायत सदस्य अंजनी कुमार सिंह ने भरत सिंह जैसे लोकप्रिय सांसद का टिकट काटना निरकुंश निर्णय है जिसका हम लोग पुरजोर विरोध करते है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।