• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Posted on: Sat, 19, Jan 2019 8:59 AM (IST)
दिव्य देवभूमि कल्याण समिति ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल

रुद्रपुर, उत्त्राखण्डः (कुंदन शर्मा) दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के द्वारा खेड़ा निकट साईं मन्दिर में जरुरत मन्दो को कम्बल वितरित किये। इस मौके पर जानकारी देते हुये समिति के अध्यक्ष सुदेश जौहरी ने कहा कि दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के द्वारा जरूरतमंदों को कंबल बांटे जा रहे हैं।

आगे भी समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते रहेंगे। वहीं समिति के पदाधिकारी वीरेंद्र वर्मा ने कहा कि इंसान की पहचान उसके कर्मों से होती है। एक इंसान अगर प्रण करे कि वो एक अन्य जरूरतमंद की मद्दद करेगा तो एक बेहतर समाज का निर्माण होगा। इस मौके पर दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के अध्यक्ष सुदेश जौहरी, महामंत्री अमन सिंह, संजीव सिंह नेगी, विरेंद्र वर्मा, विजय बीरबल, संजय भटनागर, विकास सक्सेना, नरेंद्र शर्मा, अभय तोमर, तरुण पाण्डे, वी.बी.सक्सेना, संजीव सक्सेना, दिनेश पाल, पी. के.तिवारी, महावीर शर्मा, पूरन, सुरेश बागी, ओमप्रकाश समेत सेकड़ो लोग मौजूद थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।