• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शाम को शौचालय बना सुबह गिर गया

Posted on: Sat, 06, Jan 2018 6:16 PM (IST)
शाम को शौचालय बना सुबह गिर गया

फैजाबाद ब्यूरो (विनोद तिवारी) मिल्कीपुर तहसील क्षेत्र के विकास खण्ड अमानीगंज अंतर्गत सांसद आदर्श गांव तिन्दौली में स्वच्छता अभियान को घुन लग गया है। प्रदेश सरकार स्वच्छता को लेकर युद्धस्तर पर कार्य करते हुए पानी की तरह पैसा खर्च कर रही है। वही स्थानीय स्तर पर जिम्मेदार सरकार के इस महत्त्वपूर्ण अभियान को पूरी तरह फ्लॉप करने में लगे हुए है। जबकि उच्चाघिकारियो के निर्देश पर प्रत्येक माह की दो तारीख को सभी कार्यालयों व प्रमुख स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगो को जागरुक किया जाता है। भ्रष्टाचार के ताजा उदाहरण के तौर पर ग्रामसभा तिन्दौली निवासी धर्मेंद्र कुमार सिंह पुत्र नबाब सिंह को सरकार द्वारा शौचालय स्वीकृत हुआ था। धर्मेंद्र के अनुसार उसके शौचालय की दीवाल का निर्माण ग्राम प्रधान द्वारा किसी ठेकेदार के माध्यम से कराया जा रहा था जिसमें घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा था। उसके बार बार मना करने पर भी निर्माण कार्य मे लगे लोग नही माने। सुबह जब वह उठा तो देखा कि उसके शौचालय की दीवाल गिरी हुई है। इस संबंध ने जब ग्राम विकास अधिकारी विमल कुमार से दूरभाष पर जानकारी चाही गई तो बताया कि प्रकरण की जानकारी नही है मौका देखने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।