• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

खास अंदाज में याद किया जायेगा गिरिजा देवी को

Posted on: Sat, 28, Oct 2017 2:01 PM (IST)
खास अंदाज में याद किया जायेगा गिरिजा देवी को

वाराणसीः (विकास राय) कार्तिक पूर्णिमा पर काशी के विश्व विख्यात दीप महोत्सव देव दीपावली पर ठुमरी साम्राज्ञी गिरिजा देवी अप्पा को खास अंदाज में याद किया जाएगा। खास थीम पर होने वाली तुलसी घाट की देव दीपावली इस बार अप्पा जी को समर्पित की गई है। इसे यादगार बनाने के लिए गंगा तट पर 51 फीट ऊंची गंगा की रेत से अप्पा जी की प्रतिमा गढ़ी जाएगी। इस मौके पर कुछ ख्यातिलब्ध कलाकार भी हाजिरी लगाने काशी आ सकते हैं। तुलसी घाट की देव दीपावली गिरिजा देवी को समर्पित करने की घोषणा संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वंभर नाथ मिश्र ने की। तुलसी घाट पर बीएचयू के दृश्य कला संकाय के छात्र-छात्राओं के अलावा आनंद वन समूह के कलाकार अप्पा जी की 51 फीट ऊंची प्रतिमा तैयार करेंगे। 2100 दीपों से अप्पा को नमन किया जाएगा। इस मौके पर उप शास्त्रीय गायिका मालिनी अवस्थी के अलावा पद्मश्री पद्मभूषण पं, साजन मिश्र के पुत्र स्वरांश का गायन होगा। इस कार्यक्रम में हाजिरी लगाने के लिए संतूर वादक भजन सोपोरी, भजन सम्राट अनूप जलोटा से भी संपर्क साधा गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप