• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बसपा सुप्रीमो को एक और झटका

Posted on: Mon, 22, Aug 2016 5:42 PM (IST)
बसपा सुप्रीमो को एक और झटका

वाराणसी: मायावती को एक और बड़ा झटका लगा है। ब्राह्ममण नेता ब्रजेश पाठक बसपा को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने उन्हे बीजेपी की सदस्यता दिलाई। ब्रजेश बीएसपी की तरफ से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं। उनकी पहचान एक बड़े ब्राह्ममण नेता के रूप में होती है। उनकी पत्नी उन्नाव से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

इससे पहले बीएसपी ने पाठक को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पार्टी से बर्खास्त कर दिया था। पार्टी महासचिव सतीश चन्द्र मिश्रा ने बताया कि पूर्व राज्यसभा सांसद पाठक को अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहने के कारण पार्टी से निष्कासित किया गया है।

इससे पहले पार्टी ने पूर्व सांसद के साले और पूर्व विधान परिषद सदस्य गुड्डू त्रिपाठी को अनुशासनहीनता के आरोप में निष्कासित किया गया था। पाठक कल आगरा में संपन्न हुई बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली में मीडिया संयोजक थे। उन्होंने आज ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता हासिल की है। पाठक ने वर्ष 2014 में उन्नाव से खुद लोकसभा चुनाव लड़ा था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।