100 नम्बर घुमाओ दरवाजे पर होगी पुलिस
भदोही: मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को भदोही में 287 करोड़ रुपए की 76 विकास योजनाओं का लोकार्पण कर किया खुद का बखान। साथ ही उन्होंने 161 करोड़ रुपए की 3 परियोजनाओं का शिलान्यास कर विपक्ष पर हमलावर हुए। उन्होंने मायावती पर आरोप लगाते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को बर्बाद कर दिया है।
सरकार ने बी.एस.पी.-बी.जे.पी. से ज्यादा किया विकास
उन्होंने कहा कि 4 साल में यू.पी. को बेहतर करने का काम किया। बी.एस.पी. और बी.जे.पी. से ज्यादा विकास किया। उन्होंने कहा कि बिजली, स्वास्थ्य, सड़क सहित हर क्षेत्र में काम किया। एक्सप्रेस-वे के किनारे मंडी बना रहे हैं, काम तेजी से होगा तो अर्थव्यवस्था भी बढ़ेगी। यू.पी. में हर जिले में कोई न कोई उद्योग चल रहा है। समाजवादियों ने किसी पर अन्याय नहीं होने दिया।
अखिलेश ने अपने काम की खुद की तारीफ
उन्होंने कहा कि गरीबों को मुफ्त समाजवादी एम्बुलैंस सेवा दी। अमूल डेयरी, मदर डेयरी यू.पी. में आ रही है। यू.पी. हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। 55 लाख महिलाओं को सीधे समाजवादी पेंशन दे रहे हैं। सपा ने लैपटॉप, विद्याधन बांटा। यू.पी. की सड़क, एम्बुलैंस का मुकाबला नहीं है। यहां पुलिस सुरक्षा के लिए बेहतर काम किया है। जरूरत पडने पर डायल 100 घुमाओगे तो 10 मिनट में पुलिस पहुंचेगी।
माध्यम पंजाब केसरी