जौनपुर में पुलिस ने वारण्टियों को गिरफ्तार किया
जौनपुर: (माध्यम पीआरओ सेल) पुलिस अधीक्षक भारत सिंह के निर्देश पर चलाये जा रहे सघन अभियान के तहत वांछित अभियुक्तो, वारण्टियो की गिरफ्तारी हेतु प्रचलित अभियान के अन्तर्गत जनपद के थानों द्वारा गिरफ्तारियां की गयी। थाना सरायख्वाजा में हत्या का एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार अदनान आलम पुत्र आलमगिर निवासी भदेठी हाल पता पोटरीया थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार किया गया।
उसके विरूद्ध थाने में मु0अ0सं0 542/15 धारा 143, 148, 149, 302, 307, 323, 504, 352, 325 भादवि दर्ज है। मुखविर से मिली सूचना पर 8 सितम्बर को सुबह 06.15 बजे ग्राम कोइरीडीहा से थानाध्यक्ष सरायख्वाजा मय हमराही आरक्षी द्वारा गिरफ्तार किया गया।
आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्त को जेल भेजा दिया गया। इसी कड़ी में थाना केराकत में भी एक वांछित अभियुक्त गिरफ्तार संतोष पुत्र रामबहाल निवासी लखेपुर को उसके घर से सुबह साढ़े चार बजे एसआई रामनारायण यादन द्वारा गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के खिलाफ केराकत में मु0अ0सं0 740/15 धारा 323, 504, 506, 427, 452 भादवि के तहत दर्ज है। इसी कड़ी में थाना सिंगरामऊ में भी एक वारंटी गिरफ्तार किया गया है। गैर जमानतीय वारंट का अभियुक्त श्रीकान्त खरवार पुत्र जगन्नाथ खरवार निवासी भूला थाना सिंगरामऊ जनपद जौनपुर को सिंगरामऊ पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया।