• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

बिहार में जहरीली शराब पीने से 21 की मौत, 16 गंभीर

Posted on: Thu, 04, Nov 2021 2:22 PM (IST)
बिहार में जहरीली शराब पीने से 21 की मौत, 16 गंभीर

बिहार ब्यूरो (आरके साहू) बिहार राज्य से बुरी खबर है। यहां गोपालगंज और बेतिया में दो दिनों के भीतर 21 लोगों की संदिग्ध मौत हो चुकी है जबकि 16 अन्य गंभीर बताये जा रहे हैं। मरने वालों में 13 गोपालगंज के रहने वाले थे। यहां 7 लोगों की हालत गंभीर है। इनमें 3 लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। बेतिया में 8 मौतें हुई हैं। यहां 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि सभी ने जहरीली शराब पी थी। गोपालगंज में जिन लोगों की शराब पीने से तबीयत बिगड़ी, उनका मोतिहारी के अस्पतालों में इलाज चल रहा है। मरने वाले सभी लोग महम्मदपुर थाने के कुशहर, महम्मदपुर, मंगोलपुर, बुचेया और छपरा के मसरख थाने के रसौली गांव के रहने वाले थे। इन सभी ने मंगलवार को शराब पी थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल