• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गोलीमार कर अधेड़ की हत्या

Posted on: Sat, 11, Apr 2020 10:58 PM (IST)
गोलीमार कर अधेड़ की हत्या

वाराणसी, उ.प्र. (शिवम सिंह चौहान) मिर्जापुर विंध्याचल थाना क्षेत्र में अमरावती चौराहे के पास एक व्यवसाई की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर आज शनिवार को देर रात हत्या कर दी। घटना की जानकारी होने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार विन्ध्याचल अमरावती चौराहे के समीप स्थित पेट्रोल पंप के समीप आटा चक्की व्यवसायी राधेश्याम मौर्या उम्र लगभग 60 वर्ष की बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने दुकान के अंदर घुसकर गोली मारी। इलाज के दौरान जिलाअस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर एसपी सिटी प्रकाश स्वरूप पांडेय, थाना प्रभारी वेद प्रकाश राय दलबल के साथ मौजूद मौजूद थे। हत्या का कारण स्पष्ट नही हो सका। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह भी घटना स्थल पर पहुंच गए थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।