• Subscribe Us

logo
04 मई 2024
04 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दरिंदगी के इरादे से 5 साल के बच्चे का अपहरण

Posted on: Thu, 29, Feb 2024 5:08 PM (IST)
दरिंदगी के इरादे से 5 साल के बच्चे का अपहरण

प्रयागराज, उ.प्र.। प्रयागराज में दरिंदगी के इरादे से एक युवक 5 साल के बच्चे को करछना जंगल में उठा ले गया। वहां उसके साथ जोर-जबरदस्ती करने लगा। इस बीच, रोता-बिलखता बच्चा बेहोश हो गया। फिर मारने के इरादे से बच्चे के गले में रस्सी का फंदा फंसाकर उसे करीब 50 फीट गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया और मौके से भाग गया।

पुलिस को आरोपी युवक एक सीसीटीवी में नजर आ गया। उसको हिरासत में लेने के बाद जंगल में जाकर बच्चे को कूयें से निकाला गया। गुरुवार सुबह 7 बजे रस्सी के फंदे से लटके बच्चे को जब ऊपर लाया गया, तब उसकी सांस चल रही थी। करीब 14 घंटे तक बच्चा कुएं में जिंदा रहा। नैनी के काजीपुर जीतलाल चौराहा के पास एक परिवार रहता है। उनका 5 साल का बच्चा बुधवार दोपहर 2 बजे घर के बाहर खेल रहा था। शाम 5 बजे तक जब बच्चा घर वापस नहीं लौटा, तब उसकी तलाश शुरू हुई।

परेशान परिवार के लोगों ने नैनी थाने में बच्चे के अगवा होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम एक्टिव हो गई। नैनी रोड के अलग-अलग रूट के सीसीटीवी खंगाले गए। इस दौरान एक फुटेज में एक लड़का नजर आया, जिसके साथ गायब हुआ बच्चा दिख रहा था। पुलिस टीम लोकेशन पर रवाना हुई। करछना के भीरपुर नीवी गांव के पास एक कुएं तक पुलिस टीम गुरुवार सुबह करीब 7 बजे पहुंची। रस्सी कुएं के अंदर से लेकर बाहर तक नजर आ रही थी। पुलिस को अंदेशा था कि मासूम की जान चली गई होगी। एक शख्स को रस्सी के सहारे अंदर उतारा गया। बच्चे को कुएं से निकाला गया तो उसकी सांसें चल रही थीं। इसके बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। 10 घंटे तक कुएं में पड़ा रहा मासूम सकुशल बाहर निकाला गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।