• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

05 जून को संतकबीरनगर आ रहे राष्ट्रपति, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

Posted on: Sun, 29, May 2022 12:42 PM (IST)
05 जून को संतकबीरनगर आ रहे राष्ट्रपति, डीएम ने लिया तैयारियों का जायजा

संतकबीर नगर, उ.प्र.। भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोंविद 5 जून को संतकबीरनगर आ रहे हैं। उनके आमगन को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड मे है। प्रशासनिक स्तर पर कोई चूक न होने पाये इसलिये जिलाधिकारी दिव्या मित्तल तैयारियों का हर पल जायजा ले रही हैं। शनिवार को वे पुलिस अधीक्षक सोनम कुमार के साथ संतकबीर निर्वाण स्थली मगहर पहुंची।

यहां जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ देर शाम तक राष्ट्रपति के आगमन के दृष्टिगत तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी मनोज कुमार सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एसएन श्रीवास्तव, नगर पंचायत अध्यक्ष मगहर संगीता वर्मा, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद अजय त्रिपाठी, उप जिला अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मगहर नवीन श्रीवास्तव, प्रशिक्षु उप जिलाधिकारी नमन, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नागेंद्र सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।