• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

फंदे से झूलता मिला जवान का शव, तफ्तीश शुरू

Posted on: Wed, 24, Jul 2019 9:57 AM (IST)
फंदे से झूलता मिला जवान का शव, तफ्तीश शुरू

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) रायबरेली के डलमऊ में स्थित आइटीबीपी ट्रेनिग सेंटर में एक जवान ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस आत्महत्या की वजह तलाश रही है। मृतक हरिओम (27) एटा जनपद के ग्राम खेड़ा थाना आवागढ़ का मूल निवासी था। वह दो दिन पहले ही यहां आया था।

सोमवार की सुबह साढे चार बजे नियमित परेड के लिए उसने अपने साथी ध्रुव कुमार को जगाया। स्वयं पैर में चोट लगी होने के कारण वह परेड में शामिल नहीं हुआ। सभी जवान जब परेड से वापस लौटे और फ्रेश होने के लिए स्नानागार पहुंचे तो अवाक रह गए। जवान हरिओम का शव गमछे के सहारे फांसी पर लटक रहा था। उसके साथियों ने घटना की जानकारी अपने अधिकारियों को दी। डलमऊ पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। घटना के बाबत उसके साथी ध्रुव कुमार ने बताया कि सुबह हरिओम सामान्य था।

रात में पत्नी से बात की सब ठीक था। सुबह उसी ने मुझे जगाया। मैं तैयार होकर दैनिक परेड में गया। डलमऊ कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने जवान के बैग व कमरे की सघन तलाशी ली। उसके साथ रहने वाले जवानों से पूछताछ की। फिर हरिओम का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो दिन पहले लौटा था जवान डलमऊ क्षेत्राधिकारी आरपी शाही ने बताया कि हरिओम 46 वीं वाहिनी बटालियन करैरा, मध्य प्रदेश में तैनात था। वह दो माह पूर्व अवकाश लेकर गांव गया था। लेकिन वह वापस छुट्टी समाप्त होने के दो दिन बाद लौटा था। इस लिए उसे मुख्य बटालियन डलमऊ में आमद कराने के लिए भेजा गया था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।