• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगी रोडवेज बसें

Posted on: Tue, 21, May 2019 9:37 AM (IST)
सीसीटीवी कैमरे से लैस होंगी रोडवेज बसें

प्रयागराज (एस पी त्रिपाठी) यूपी रोडवेज की सभी बसें अब सीसीटीवी कैमरे से लैस नजर आएंगी। रोडवेज ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। चरणबद्ध तरीके से बसों को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया जाएगा। पहले चरण में निगम अपनी जनरथ बसों को सीसीटीवी कैमरे से लैस करेगा।

इसके बाद रोडवेज की केंद्रीय वर्कशॉप से आने वाली सभी नई बसें सीसीटीवी कैमरे से लैस होकर ही निकलेंगी। यूपी रोडवेज की बसों में सीसीटीवी लगाने का काम निर्भया फंड से होगा। रोडवेज द्वारा अभी हाल ही में शुरू की गई महिला यात्रियों की पिंक सेवा भी सीसीटीवी कैमरे से लैस की गई है, लेकिन अभी उसके कैमरे चालू नहीं किए गए हैं। बता दे कि अभी प्रयागराज डिपो के पास एक भी पिंक बसें नही है




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।