• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, क्या होगा भाजपा का!

Posted on: Thu, 06, Oct 2016 7:41 PM (IST)
सपा ने खेला ब्राह्मण कार्ड, क्या होगा भाजपा का!

आगरा: मिशन 2017 को फतह करने के लिये समाजवादी पार्टी ने यहां से ब्राह्मण उम्मीदवार पर दांव लगाया है। जाट बाहुल्य माने जाने वाली फतेहपुर सीकरी सीट पर सपा ने ब्राह्मण कार्ड खेला है, वहीं बसपा ने ठाकुर प्रत्याशी को मैदान में उतारा है। इस सीट से प्रत्याशी की जीत की वजह जाट वोट का बंटना माना जाता है। अगर रालोद ने जाट प्रत्याशी को टिकट दिया, तो फिर से गैर जाट के जीतने के आसार बन रहे हैं।

ऐसे में देखना ये है कि सपा, बसपा, और रालोद के आगे भाजपा अपने किस प्रत्याशी पर दांव लगाती है। चुनाव अभी दूर है तब तक कई बार समीकरण बनेंगे और बिगड़ेंगे लेकिन राजनीतिक दलों ने जोड तोड़ अभी शुरू कर दिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।