• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पत्रकार सुरक्षा कानून के लिये उठी आवाज

Posted on: Tue, 31, May 2016 5:39 PM (IST)
पत्रकार सुरक्षा कानून के लिये उठी आवाज

प्रतापगढ़: (शिवेश शुक्ला) जनमत बनाने की क्षमता पत्रकारों मे है, जनमत को डेमोक्रेसी नहीं बनाती बल्कि पत्रकार ही तय करते हैं। आज जितना बड़ा खतरा कारपोरेट सेक्टर से है उतना बड़ा पूजीवाद से नहीं इस पर रोक के लिए रास्ते बनाने होंगे। उक्त उद्गार पूर्व मंत्री एवं विधायक शिवाकांत ओझा ने रानीगंज तहसील परिसर में उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोशिएशन तहसील रानीगंज द्वारा आयोजित पत्रकारिता दिवस के कार्यक्रम में व्यक्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपजा के प्रदेश अध्यक्ष एवं एन.यू.जे.के राष्ट्रीय महासचिव रतन दीक्षित ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा कानून का निर्माण हो तथा सरकार मीडिया काउंसिल का गठन करे जिससे पत्रकारों की सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और पत्रकार निर्भिक होकर अपने दायित्व का पालन कर सके।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी विनीत उपाध्याय ने कहा शोसल मीडिया द्वारा अच्छी खबरें मिलती हैं। विवेक अपाध्याय डी.जी.सी. राजस्व ने कहा ह्वाट्सअप के प्रयोग में संवादहीनता नहीं होनी चाहिए। रानीगंज तहसील के अध्यक्ष बच्चा मिश्रा ने तहसील में पत्रकार भवन बनवाने की मांग की जिस पर विधायक शिवाकांत ओझा ने कहा कि यदि जमीन उपलब्ध करा दी जाय तो चैबीस घंटे के अंदर मै बजट उपलब्ध करा दूंगा।

कार्यक्रम को असद आब्दी, रोशन लाल उमरवैश्य, ओम निरंकार देव उपाध्याय, परमामहराज, श्याम लाल मिश्रा, चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, ओम प्रकाश पाण्डेय, आनन्द मोहन ओझा आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम शंकर शुक्ल एवं राजन उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर जनपद के प्रिन्ट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार चन्द्र प्रकाश उपाध्याय, धर्मेन्द्र सिंह, अमितेन्द्र श्रीवास्तव, राजीव पाण्डेय, उज्जवल सिंह, श्यामलाल मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा, हरिकेश मिश्रा, विवेक पाण्डेय, प्रकाश मिश्रा, राजेश शुक्ला, रामनेवाज पाल, हरीश सैनी, ओमप्रकाश पाण्डेय, परमामहराज, आनन्द मोहन ओझा, बब्लूराय, बब्लूसिंह, पप्पू मिश्रा, कृष्ण कुमार मिश्रा, विद्यासागर मिश्रा, शिवेन्द्र सिंह, संतोष भगवन, बच्चा मिश्रा, श्याम शंकर शुक्ल ‘श्याम’,अनिल तिवारी, डा. ओपी सिंह, डा. संजीव कुमार टंडन, जनमोर्चा इलाहाबाद के स्थानीय संपादक बीएन राय,राजेश सिंह आदि को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

ओम प्रकाश गुप्ता, डा.ताज मोहम्मद, डा. दोस्त मोहम्मद, विकास गुप्ता, बृजेश विश्वकर्मा, मो. रफीक, रंजीत सिंह, सोैरभ शर्मा, बृजेन्द्र सिंह बब्लू, कपिल पाण्डेय, शिवकुमार मिश्रा, जयनेन्द्र मिश्रा, बलराम पाण्डेय, सुधीर पाण्डेय, संतोष पाण्डेय, अनिल कुमार पाण्डेय, अनुज सिंह , संजय उपाध्याय, पे्रम कुमार त्रिपाठी, रामसहाय सिंह कुंज, महफूज हसन, श्याम सुन्दर शर्मा, अजीत सिंह, रोहित सिंह, प्रदीप पाण्डेय, अजय क्रांन्तिकारी, जयंती प्रसाद मिश्र, प्रमोद दूबे, महेन्द्र तिवारी, जीवन दूबे, पे्रमचन्द्र पाण्डेय आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर रानीगंज तहसील कमेटी के सदस्यों ने शपथ ग्रहण किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।