• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कन्हैया कुमार के समर्थन पर बुरे फंसे राहुल

Posted on: Wed, 17, Feb 2016 4:49 PM (IST)
कन्हैया कुमार के समर्थन पर बुरे फंसे राहुल

इलाहाबादःजेएनयू आरोपियों के समर्थन पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कानूनी शिकंजे में फंस गए हैं। हाईकोर्ट के वकील और बीजेपी नेता सुशील मिश्र द्वारा राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा चलाने के लिए दायर याचिका को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया है। हाईकोर्ट की एसीजेएम-8 की अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया है। आईपीसी की धारा 124, 124, 500 और 511 धाराओं में केस दर्ज हुआ है।

मामले को लेकर मंगलवार को अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत ने कल जजमेंट रिजर्व किया था। मामले की सुनवाई 1 मार्च को होगी। अदालत सबसे पहले याचिकाकर्ता का बयान लेगी और उसके बाद दो गवाहों का। जरुरत पडने पर कोर्ट राहुल गांधी को भी तलब कर सकती है। अर्जी में कहा गया था कि राहुल गांधी ने आरोपियों का समर्थन कर देशद्रोह का काम किया है।

गौरतलब है कि जेएनयू में हाल ही में विद्यार्थियों द्वारा देशविरोधी नारा लगाया गया था। जिसमें अफजल गुरू के नारे और पाकिस्तान के भी नारे लगे थे। इसी मामले में जेएनयू छात्रसंघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर पुलिस ने देशद्रोह का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है। कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी छात्रों के साथ धरने पर बैठ कर इसका विरोध किया था।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।