• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

विहिप के संस्थापक अध्यक्ष के निधन से छाया शोक

Posted on: Tue, 17, Nov 2015 7:56 PM (IST)

प्रतापगढ़ (शिवेश शुक्ला): विश्व हिन्दू परिषद के संस्थापक संरक्षक व अन्तर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक सिंहल के निधन की खबर से इलाके में शोक छा गया। भाजपा ही नही गैर पार्टी के सदस्य भी निधन की जानकारी से गमजदा रहे। विहिप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंहल (90) कुछ दिनों से बीमार थे तथा गुड़गांव के मेदान्ता अस्पताल में उनका ईलाज चल रहा था। सिंहल जी के निधन की खबर रविवार को भी सोशल मीडिया में उड़ी लेकिन थोड़ी देर के बाद ही सब कुछ साफ हो गया। मंगलवार को भी जब निधन की खबर आई तो लोंगों को सहसा विश्वास ही नहीं हुआ। नगर के अनखोरिया स्थित हनुमत मंदिर पर नीटू गुरू जी, मुनीम पटेल, राजू श्रीवास्तव, मनोज केशरवानी, रज्जन पटेल, नब्लू गौतम, चिंतामणि गौतम, मनोज मोदनवाल ने सभा कर शोक व्यक्त किया। हीरागंज में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष डा0 एनएन शुक्ल ने सिंहल के निधन को देश के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताते हुए अपनी श्रद्धांजलि दी। नगर पंचायत मानिकपुर में शिवसेना के पंकज मौर्य की अगुवाई में रूप कुमार सिंह, पंकज वर्मा, मोहम्मद मुश्ताक, हरी शंकर, राम बाबू , तुषार कांत, प्रेमनाथ दीक्षित आदि ने सिंहल के निधन पर शोक व्यक्त किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।