• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

ऐश्वर्या के साथ दिखीं आराध्या

Posted on: Fri, 25, Sep 2015 1:27 PM (IST)
ऐश्वर्या के साथ दिखीं आराध्या

मुंबई: बॉलीवुड एक्‍टर ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्‍चन की बेटी आराध्या बच्‍चन की नई तस्‍वीर सामने आई है।

जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन गणेश चतुर्थी के मौके पर बेटी आराध्या और अपने माता-पिता के साथ मुंबई के जीएसबी गणपति पंडाल पहुंचीं। इस मौके पर ऐश्वर्या और आराध्या दोनों काफी खुश नजर आ रही थीं। मंदिर में पूजा के दौरान आकर्षण का केंद्र आराध्या ही बनीं रहीं। सबकी नजरे उन्ही पर जमी थीं। गौर हो कि आराध्या लगभग 4 साल की हैं। बता दें कि ऐश्वर्या फिल्‍म इंडस्ट्री में 5 साल के लंबे गैप के बाद संजय गुप्ता की फिल्म जज्बा से कमबैक कर रही हैं। इससे पहले वो साल 2010 में रितिक रोशन के साथ फिल्म गुजारिश में पर्दे पर दिखी थीं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।